फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crocodile seen in the river, people in panic

Siddharthnagar News: नदी में दिखा घड़ियाल दहशत में लोग

Sun, 14 Sep 2025 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Crocodile seen in the river, people in panic
उसका बाजार में कूड़ा नदी में दिखा घड़ियाल। स्रोत ग्रामीण
उसका बाजार। उसका बाजार से होकर बह रही कूड़ा नदी में रविवार को अचानक एक घड़ियाल दिखाई देने से हड़कंप मच गया। जैसे ही यह बात बाजार में फैली तो लोग उसे देखने के लिए पुल पर इकठ्ठा होने लगे। देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि, कुछ समय बाद वह राप्ती नदी की तरफ चला गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। किसान इंटर काॅलेज के जीवविज्ञान प्रवक्ता अनिल मिश्रा ने बताया कि मानसून के बाद जलस्तर बढ़ने से इस तरह के घड़ियाल अक्सर नदियों में दिखाई देते हैं। बरसात के मौसम में घड़ियाल अपने प्रजनन और भोजन की तलाश में नदियों और नालों में आ जाते हैं। बताया कि घड़ियाल आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करते, फिर भी सावधानी बरतनी चाहिए। बतादें कि पुराने रेलवे पुल से दक्षिण लगभग एक किलोमीटर दूर कूड़ा नदी एक पहाड़ी नदी है जो बूढ़ी राप्ती और राप्ती नदी में मिलती है। चार साल पहले भी रेलवे पुल के पास घड़ियाल दिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed