फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crisis on drug manufacturing in nepal

कच्चा माल नहीं मिलने से दवा निर्माण पर मंडराया संकट

Wed, 22 Apr 2020 07:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Crisis on drug manufacturing in nepal
कच्चा माल नहीं मिलने से दवा निर्माण पर संकट
विज्ञापन

नेपाल में दवा निर्माण कंपनियों को नहीं मिल रहा कच्चा माल, उत्पादन ठप होने की आशंका
भारत से होकर नेपाल आता है दवा निर्माण के लिए कच्चा माल
ध्रुव यादव
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल में कच्चा माल न मिलने के कारण दवा कंपनियों के बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। नेपाली दवा कंपनियों को मिलने वाला कच्चा माल भारत से होकर जाता है। भारत में लॉकडाउन और वाहनों के आवागमन पर रोक के कारण नेपाल में कच्चे माल की आपूर्ति ठप हो गई है।
कोरोना आपदा में भारत में लॉकडाउन होने के कारण वाहनों का आवागमन लगभग बंद हो गया है। इससे नेपाल की दवा कंपनियों को भेजा जाने वाला कच्चा माल नहीं पहुंच पा रहा है। जानकारों का कहना है कि आयात न होने के कारण नेपाल की दवा कंपनियों के पास मात्र एक सप्ताह का ही कच्चा माल बचा है। नेपाल के रूपनदेही में स्थित मधुमेह और बीपी की दवा बनाने वाली कंपनी ग्रेस फार्मास्युटिकल प्रालि की स्थिति खराब हो चली है। कंपनी के डायरेक्टर सूरज भट्टाराई का कहना है कि यहां उत्पादित दवा की सप्लाई पूरे नेपाल में होती है। कंपनी पर इन दवाओं की मांग का दबाव है। कंपनी को कच्चे माल की सप्लाई नहीं मिल रही है। भारतीय कस्टम के गोदामों में दवा बनाने के कच्चा माल को स्टोर किया गया है। जहां से माल लदे वाहनों के आने पर रोक की वजह से कठिनाई है। एशियन फार्मास्युटिकल के डायरेक्टर हुतानंद खनाल का कहना है लॉकडाउन लंबा चलने से कच्चे माल न मिलने के कारण दवा कंपनी का उत्पादन ठप हो सकता है। समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द भारत और नेपाल के सरकारों के बीच वार्ता की पहल करनी होगी।
विज्ञापन

‘बेरोजगारी की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी’
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री उपेंद्र यादव ने कहा कि दवा बनाने के कच्चा माल के बाधित होने से दोहरा खतरा उत्पन्न होगा। एक तो दवाओं की कमी का सामना करना पड़ेगा। दूसरे बेरोजगारी बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि दवाओं के उत्पादन और सप्लाई की चेन टूटने से बेरोजगारी बढ़ेगी। साथ ही दवा बाजार तक नहीं पहुंचेगी तो कंपनियां कंगाल हो जाएंगी। इससे कंपनियों के पास कर्मचारियों के छंटनी के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपनदेही में हैं कई दवा कंपनियां
भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले में इस समय एलोपैथिक और होमियोपैथी की 12 दवा कंपनियां हैं। इसमें नौ केवल एलोपैथिक हैं, जैसे कि एशियन, सिद्धार्थ, बायोगेन रेमिडीज, ग्रेस एएप्पल, यूनिवर्सल, कोरल नेपाल रेमिडीज आदि शामिल हैं। कच्चा माल न मिलने से यहां दवाओं का निर्माण कार्य ठप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed