{"_id":"5841a50c4f1c1b0d1ede8552","slug":"youth-murdered-bodies-hung-from-the-noose","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 02 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार के बाद लड़की की हत्या
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्हौरा/इटवा। थाना क्षेत्र के अकड़ारी नाला के पास सिवान में शुक्रवार की सुबह युवक का पेड़ पर लटकता शव पाया गया। उसके गुप्तांगों पर चोट के निशान थे। कपड़े व जूतों में कीचड़ लगा था। शव के नीचे चाकू व मोबाइल भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारवालों ने पड़ोस के ही गांव के एक व्यक्ति पर हत्या की आशंका जताई है। शक के आधार पर पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बरगदवा-करहीं निवासी अब्दुल हन्नान (26) गांव में ही खेती-किसानी का काम करता है। गुरुवार की रात करीब आठ बजे वह किसी काम से घर से निकला और फिर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच सुबह अकड़ारी नाले के पास सिवान में पेड़ से लटकता शव देखा गया। सूचना पर ग्रामीण और परिवारवाले मौके पर पहुंचे। पेड़ के नीचे मोबाइल और चाकू पड़ा हुआ था। पीछे स्थित खेत की ताजा सिंचाई हुई थी। मृतक के कपड़े व जूते में भी कीचड़ लगा हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही थी कि हत्या से पहले मारपीट भी हुई थी।
मौके पर पहुंचे इटवा सीओ डीएन त्रिपाठी, गोल्हौरा एसएचओ सुमन त्रिपाठी ने शव को नीचे उतरवाया छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी राकेश शंकर ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। एसएचओ सुमन त्रिपाठी के मुताबिक हत्या कैसे व किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो पाएगी।