{"_id":"582f36834f1c1b5536901453","slug":"youth-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 18 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ सीएचसी में डॉक्टर से वार्ता करते सोनू के घरवाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के दहियाड़ मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान युवक को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। रेफर कराकर जिला अस्पताल ले आए। युवक पर करीब दो माह पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना को भी उससे जोड़कर देखा जा रहा है।
दहियाड़ गांव निवासी सुनील सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह (27) शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे शोहरतगढ़ से अपने दो साथियों के साथ गांव लौट रहा था। वह स्कूटी पर पीछे बैठा हुआ था। गांव के बाहर मोड़ के पास अचानक आए बाइक सवार बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
मौके पर सुनील लहूलुहान हालत में पड़ा। पुलिस को सूचना देते हुए युवक को आनन-फानन में शोहरतगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मेजर आरके प्रसाद ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि डॉक्टर के जवाब से असंतुष्ट परिजन जिला अस्पताल रेफर करने के लिए दबाव बनाने लगे। इसे लेकर नोक-झोंक भी हुई। रात करीब आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचने पर यहां भी चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एएसपी अशोक कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने शोहरतगढ़ में चिकित्सक पर इलाज में देरी का आरोप लगाया। चिल्हिया एसओ रामविलास यादव ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।