{"_id":"5830806e4f1c1b59369019c4","slug":"women-hostage-jewelery-looted-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बंधक बनाकर नकदी-जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं को बंधक बनाकर नकदी-जेवरात लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Nov 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र के धोबहा में लूटपाट के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
इटवा। थाना क्षेत्र के चौखड़िया गांव में शुक्रवार की रात आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने एक घर की महिलाओं को बंधक बनाकर नकदी, जेवरात सहित लाखों का माल लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के वक्त घर पर महिलाएं ही थीं, अन्य सदस्य कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे। गृहस्वामी ने थाने में तहरीर दे दी है।
क्षेत्र के चौखड़िया निवासी प्रकाश गुप्ता शुक्रवार को कठेला गांव स्थित रिश्तेदारी में गए थे। घर पर केवल दो महिलाएं ही थीं। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो रही थीं। रात करीब 12 बजे कुंडी खटखटाने की आवाज पर पत्नी आरती ने प्रकाश को समझकर दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही गमछे से चेहरा ढ़के तीन बदमाश घर के दरवाजे पर खड़े हो गए और तीन घर में दाखिल हो गए।
दोनों महिलाओं को बंधक बना लिया। डरा धमकाकर सूटकेस में रखे 32 हजार रुपये नकदी, सोने की अंगूठी, सोने का मंगल सूत्र व अन्य आभूषण छीनकर फरार हो गए। पीड़ित प्रकाश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रामेश्वर यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।