फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two houses robbed

दो घरों में डाका

Sun, 10 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पांच से अधिक बदमाशों ने शनिवार देररात दो स्थानों पर डकैती की वारदातों को अंजाम दिया। इस दौरान तीन महिलाओं समेत चार को घायल कर दिया। इस मामले में दो लोगाें को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पहली घटना इटवा के अमौना गांव की है।

 पीड़ित परिजनों के मुताबिक पांच से अधिक बदमाशों ने अली हुसैन के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान टीनशेड के मकान में अंदर सो रही मां असमां खातून को डंडे से पीटने लगे। जिससे उनका हाथ टूट गया। शोर सुन कर बहन सलीमुन जाग गई। उसको भी डंडे से पीटने के बाद पहने सोने का मंगलसूत्र, कान का झाला उतार लिया। पिता मोहरम अली को भी मारापीटा।
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना त्रिलोकपुर के ग्राम सिरसिया की है। यहां मकान में धावा बोलकर अब्दुल सलाम को बंधक बनाने के बाद पत्नी को डंडे से पीटा। घर में रखी अलमारी को तोड़ उसमें रखा आठ हजार रुपये नगदी समेत चांदी का पायल, नाक की कील व झाला उठा ले गए। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौबे ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed