फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Trying to misbehave with teen

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 11 Oct 2017 10:40 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 11 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Trying to misbehave with teen
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
पथरा(सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव के सिलाई केंद्र से बुधवार शाम सिलाई सीखकर घर लौट रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। पीड़िता खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के यहां रहकर सिलाई सीखती है। वह नियमित रूप से पथरा बाजार कस्बे के एक सेंटर पर सिलाई सीखने आती- जाती है। बुधवार को किशोरी सिलाई करके घर लौट रही थी, अभी वह गांव के पोखरे के पास पहुंची थी कि पहले से मौजूद एक युवक ने उसे दबोच लिया। किशोरी के अनुसार झाड़ी में लेकर जाकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। चिल्लाने पर पास से गुजर रहा एक युवक जब उसके पास पहुंचा तो आरोपी छोड़कर फरार हो गया। किशोरी ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को घटना की सारी जानकारी दी। कुछ देर बाद जब युवक घर पहुंचा तो लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसओ दिनेश चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed