फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Traktor-Trolley killed child, bring out dough

आटा लाने निकले बालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौत

Fri, 05 Jan 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Traktor-Trolley killed child, bring out dough
अस्पताल में बैठे मृतक के घरवाले। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। घर का आटा लाने चक्की की ओर जा रहे बालक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। बुरी तरह जख्मी बालक को जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार देर शाम उसका थाना के मरवटिया गांव की है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चालक फरार है।
विज्ञापन

उसका के टड़वलिया गांव निवासी राधेश्याम बगल के ही मरवटिया गांव में आटा चक्की पर गेहूं पीसने के लिए दिया था। गुरुवार की देर शाम उसका 10 वर्षीय पुत्र दिनेश आटा लाने पैदल चक्की की ओर जा रहा था। आटा चक्की तक पहुंचने से पहले ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। लोगों ने लहूलुहान बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष उसका एजाज अहमद ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, मगर किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed