फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   theft in six houses

एक ही रात छह घरों से लाखों की चोरी 

Wed, 04 Jan 2017 11:19 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
theft in six houses
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में हुई चोरी में ब‌िखरा पडा समान - फोटो : अमर उजाला
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया व भिटिया गांव में मंगलवार की रात चोरों ने छह घरों में घुसकर लाखों का माल उड़ा दिया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी, जेवरात पर हाथ साफ किया। घर वालों को बुधवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। एसओ ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

कम्हरिया निवासी मनव्वर के परिजन मंगलवार की रात घर में सो रहे थे। रात में छत के रास्ते आंगन में उतर कर चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित पांच हजार रुपये समेट ले गए। इसी गांव के लाल मोहम्मद के घर में घुसकर चोरों ने 25 हजार रुपये नकदी व आभूषण, पड़ोस के गांव भिटिया में अर्जुन के घर से करीब एक लाख रुपये के जेवर व नकदी, अमीरुलाह उर्फ माते के घर से एक लाख रुपये के जेवर-नकदी समेट ले गए।
विज्ञापन

कम्हरिया निवासी चिखुरी, भिटिया निवासी अब्दुल हई, नसीबुल्लाह के घर भी चोर घुसे, लेकिन जागरण होने से सफल नहीं होने पाए। नसीबुल्लाह के घर से चोर बैग उठा ले गए थे, मगर उसमें कागजात मिलने पर गांव के बाहर जला दिया। बुधवार की सुबह पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। एक ही रात चोरी की इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। इस संबंध में गोल्हौरा थानाध्यक्ष राधेश्याम राय का कहना है कि मिश्रौलिया के ग्राम उड़वलिया में मेला ड्यूटी पर हूं। घटना की जानकारी नहीं है। छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed