फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The teacher entered the teacher's room

शिक्षिका के कमरे में घुसा युवक

Sun, 29 Oct 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
The teacher entered the teacher's room
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
बांसी। नगर में किराए पर रह रही एक शिक्षिका के कमरे से शनिवार की रात एक युवक को लोगों ने संदिग्ध हाल में पकड़ लिया। पहले जमकर उसकी धुनाई की, फिर पीटते हुए थाने ले गए। लोगों द्वारा युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जबकि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक शिक्षिका एक सरकारी स्कूल में तैनात है। वह नगर के एक मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर अकेली रहती है। नगर के ही उस युवक का शिक्षिका के घर पर अक्सर आना-जाना लगा रहता था। शनिवार की रात वह युवक उसके कमरे मेें घुसने लगा। उसकी मंशा भांप मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। युवक को संदिग्ध हाल में देख लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। कमरे से बाहर निकाल उसे पीटते हुए थाने ले गए। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका विवाहित है और उसका पति भी कहीं दूसरी जगह नौकरी कर रहा है। 
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मोहल्लावासियों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed