{"_id":"57b5f3ff4f1c1b29156eb6f2","slug":"seven-injured-in-mashup","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में चली लाठी, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में चली लाठी, सात घायल
सिद्धार्थनगर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पलिया टेकधर गांव में गुरुवार की सुबह बच्चों के विवाद में मामला इस कदर बढ़ा कि दो पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गया। थोड़ी ही देर वे मारपीट पर आमादा हो गए। इस घटना में दोनों पक्षों से एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के पलिया टेकधर गांव निवासी रामरक्षा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि खेल को लेकर दो बच्चों में विवाद हो गया। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाली गलौज शुरू कर दिया और साथ में लाए लाठी डंडे से मेरे बेटे सोनू व राजन को पीटने लगे। बीच बचाव के लिए आई मेरी पत्नी मंजू को भी मारपीटकर घायल कर दिया।
मेरे बेटा गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरे पक्ष के राम कुमार पुत्र जनार्दन ने कहा है कि गोलबंद होकर दूसरे पक्ष ने बच्चों के विवाद में मेरे पुत्र विष्णु व घनश्याम को मार पीटा, मौके पर आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद उन्हें बचाया गया। एक बेटे के सिर में व दूसरे बेटे के पीट व कमर में गंभीर चोट लगी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ईश्वरचंद प्रधान ने बताया कि तहरीर मिली हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।