{"_id":"586149d54f1c1b2a41eebd0c","slug":"retired-pharmacist-beaten-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फार्मासिस्ट को लाठी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड फार्मासिस्ट को लाठी से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
जख्मी रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट मुरली मनोहर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। थाने के ठीक सामने चाय की दुकान से एक अंजान व्यक्ति ने रिटायर्ड चीफ फार्मासिस्ट को चाचा कह कर पुकारा। उसके बाद बिना कुछ पूछे लाठियों से पीट दिया। पिटाई में सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना चिल्हिया थाना क्षेेत्र के सोमवार की अपराह्न 3 बजे की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया है।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गड़ाकुल गांव निवासी पीड़ित रिटायर्ड फार्मासिस्ट मुरली मनोहर यादव उर्फ मिठाई यादव (64) के मुताबिक सोमवार को वह बाइक पर पड़ोसी रामचंद्र चौधरी के साथ मुख्यालय से घर लौट रहा था। थाने के पास पहुंचे तो तो चाय की दुकान से एक व्यक्ति ने चाचा कह कर पुकारा। मुरली मनोहर यादव ने उतर कर युवक से पूछा कि क्या काम है।
इतने में युवक ने डंडे से हमला बोल दिया। सरेराह बुजुर्ग को पीटते देख लोग एक बार सकते में आ गए। कुछ ने दौड़ कर युवक को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी शोहरतगढ़ भेजा, जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसओ रामविलास यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। थाना क्षेत्र के ग्राम कौआ निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। कार्रवाई की जा रही है।