फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   people angray

दुष्कर्म को छेड़छाड़ बताने पर भड़के परिजन

Fri, 13 May 2016 11:08 PM IST
Siddharth Nagar 
Siddharth Nagar  Updated Fri, 13 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
people angray
रेप
शोहरतगढ़ के चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात नाबालिग से दुष्कर्म मामले ने नया मोड़ ले लिया है। गुरुवार को परिजन मामला लेकर थाने पहुंचे। आरोप है कि पूरे दिन बिठाए रखने के बाद पुलिस ने देर रात छेड़खानी का मामला दर्ज किया। आरोपी की उम्र भी 18 वर्ष से कम दर्शाई। इसकी खबर जब पीड़ित परिवार तक पहुंची तो वे लाेग भड़क गए। 
विज्ञापन


 शुक्रवार को दोपहर बाद पीड़िता के पिता, अन्य परिजन सहित दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद डीआईजी का निरीक्षण होना था। परिजनों के पहुंचने से सकपकाए पुलिस कर्मी हरकत में आए। जिले के दो दरोगा उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर अन्यत्र ले गए। डीआईजी के जाने के बाद महिला होमगार्ड के साथ पीड़िता व उसकी माता को थाने के अंदर लाया। समाचार लिखे जाने तक दुष्कर्म का मुकदमा नहीं लिखा गया था।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ अनिल शर्मा ने कहा कि दुष्कर्म की घटना को लेकर पीड़िता के पिता थाने पर बुधवार की रात आए थे। सुरक्षा के मद्देेनजर परिजन को थाने पर रोका गया था।  पहले छेड़खानी की तहरीर दी थी, इसलिए छेड़खानी का केस दर्ज किया गया। दुष्कर्म की तहरीर मिली है। के दर्ज कर पीड़िता की  डॉक्टरी जांच कराकर सत्यता के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बालिग को नाबालिग बनाने के सवाल पर एसओ ने चुप्पी साध ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed