फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nine-month-old baby stolen from hospital

जिला अस्पताल से नौ माह का बच्चा चोरी

Sat, 18 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Nine-month-old baby stolen from hospital
जिला अस्पताल में लगा सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल परिसर से शुक्रवार रात बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। आठ वर्षीय बालिका को झांसा देकर एक महिला उसके नौ माह के भाई को परिसर से चुरा ले गई। मामला संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अस्पताल के आसपास गहन छानबीन की। भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से पूछताछ की, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। सीसी टीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध महिला को चिह्नित किया गया है। उसका स्केच तैयार कराकर पहचान शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के दुबायल पांडेय गांव निवासी रामफल की पत्नी लीलावती को नौ माह पूर्व जुड़वा बच्चे (एक लड़की, एक लड़का) हुआ था। पति के मुंबई में होने के चलते लीलावती शुक्रवार को लड़की की तबीयत खराब होने पर अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में दूसरा बच्चा व आठ वर्षीय पुत्री नंदिनी भी थी। इमरजेंसी वार्ड में मासूम का उपचार चल रहा था। रात करीब साढ़े 9 बजे नंदिनी अपने भाई को गोद में लेकर इमरजेंसी के बाहर टहल रही थी। बताते हैं कि इसी बीच एक महिला वहां पहुंची और नंदिनी को बहला-फुसलाकर बच्चा अपनी गोद में ले लिया।
नंदिनी को 100 का नोट देकर पास की दुकान से आमलेट लाने के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद नंदिनी वापस आई तो महिला बच्चा समेत गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चला। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी आस-पास गहन छानबीन की, मगर सफलता नहीं मिली।
शनिवार को अस्पताल के सीसी टीवी फुटेज भी खंगाले गए। काफी मशक्कत के बाद एक संदिग्ध महिला को चिह्नित किया गया है, जो काफी देर से इमरजेंसी वार्ड व उसके आस-पास भटक रही थी। उसकी गोद में भी एक बच्चा था।
बालिका के संकेत के बाद पुलिस ने महिला का स्कैच तैयार कर तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में देर शाम तक कोई कामयाबी नहीं मिल पाई थी। सदर एसओ शिवाकांत मिश्र ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।

पुलिस गायब बच्चा व महिला की तलाश कर रही है। रिश्तेदारों को भी बुलाया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि महिला अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल में भर्ती थी। बच्चा वार्ड के बाहर परिसर से चोरी हुआ है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस को अवगत करा दिया गया था। अस्पताल प्रशासन हर संभव मदद को तत्पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed