{"_id":"5799013e4f1c1b394f21e21c","slug":"nepal-made-an-arrest-with-cream","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल निर्मित क्रीम के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेपाल निर्मित क्रीम के साथ एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
युवक गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर पुलिस ने बुधवार को शहर से सटे बांसी बस स्टैंड के पास से 285 पाउच नेपाल निर्मित फेयर लवली नामक क्रीम और रेपर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी गोल्हौरा थाना क्षेत्र का है।
थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि बुधवार की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक नेपाली सामान लेकर सप्लाई देने के लिए शहर में आने वाला है। टीम पहले से मौके पर घात लगाकर बैठी थी। इस बीच बर्डपुर से आ रहे एक वाहन से एक व्यक्ति झोले में कुछ सामान लेकर उतरा संदिग्ध दिखने पर जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। जवानों ने उसे दौड़कर पकड़ा तो उसके झोले से नेपाल में निर्मित 285 पाउच फेयर लवली क्रीम और रेपर बरामद किया। इसकी कीमत लगभग 18 हजार रुपये होगी। आरोपी की पहचान बेचन पुत्र सीताराम ग्राम आमा थाना गोल्हौरा के रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।