फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mobile and medical shop break into the lock

मोबाइल व मेडिकल शॉप का ताला तोड़कर चोरी

Fri, 19 Jan 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Mobile and medical shop break into the lock
Flat lock breaking 15 million stolen - फोटो : amarujala
सिद्धार्थनगर। नगर से सटे परसा शाह आलम गांव में गुरुवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर नकदी, मोबाइल फोन समेत हजारों का सामान उड़ा दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। सदर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

परसा शाह आलम गांव निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा विकास भवन के सामने से धेंसा जाने वाले मार्ग पर स्थित कटरे में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। गुरुवार की रात करीब 10 बजे वह मेडिकल स्टोर को बंद कर घर चले गए। देर रात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। गल्ला तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बगल में स्थित दीपक वर्मा के मोबाइल फोन की दुकान के शटर का ताला तोड़कर भी चोरी की। यहां से चोर दुकान में रखा मोबाइल फोन, नकदी व सामान उठा ले गए। धर्मेंद्र के मुताबिक चोरों ने उनकी दुकान से गल्ले में रखा 22 हजार नकदी पर हाफ कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं दीपक वर्मा ने बताया कि चोर दुकान में बिक्री के लिए रखा नौ पीस नया मोबाइल, तीन रिपेयरिंग योग्य फोन, 100 पीस हाथ घड़ी, तीन दीवाल घड़ी, मोबाइल फोन के कवर, बैट्री, दो हजार रुपये का सिक्का सहित लगभग तीस हजार रुपये का सामान ले गए हैं। दोनों दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ओंकार सहाय ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed