{"_id":"59e243be4f1c1bcf538b75c4","slug":"missing-body-found-in-a-pond-of-missing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवती की पोखरे में उतराती मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवती की पोखरे में उतराती मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
dead body found
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। लापता युवती की लाश गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर बयारा गांव के निकट एक पोखरे में उतराती हुई मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने लाश की शिनाख्त शरीर पर कपड़े देखकर किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती क्षेत्र के ही चकचई गांव की निवासी है।
गांव के बयारा क्षेत्र के चकचई गांव निवासी राम अचल की 20 वर्षीय बेटी नीतू शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बजे घर से खेत की ओर गई थी। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटी। जिसके परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार की दोपहर चकचई गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर बयारा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पीछे स्थित बरियार पोखरे में लोगों को एक लाश उतराती हुई दिखाई दिखी। खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद लाश के कपड़ों से नीतू की शिनाख्त हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं रामअचल द्वारा कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।