{"_id":"576eba5d4f1c1bdf0cb48077","slug":"married-for-killing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
इनसेट में अरविंद व उसके घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के कुशलपुर गांव में फंदे पर लटकी विवाहिता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति, सास, ससुर ने मिलकर बेटी की हत्या की है। तहरीर के आधार पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ही महुआ गांव निवासी राधेश्याम की 24 वर्षीय पुत्री राधिका का विवाह चार वर्ष पहले कुशलपुर गांव निवासी रमेश यादव के साथ हुआ था। पिता के मुताबिक शादी में पर्याप्त सामान दिए जाने के बावजूद ससुराल के लोग अतिरिक्त नकदी और जेवर की मांग कर रहे थे। इसे लेकर आए दिन राधिका को प्रताड़ित भी करते थे।
शुक्रवार की रात ससुरालीजनों ने राधिका की हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। सूचना मिलने पर वह पहुंचे तो राधिका मृत हाल में थी। उधर, रमेश का कहना है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे कमरे में राधिका फंदे पर लटकती हाल में मिली।
विज्ञापन
राधिका को फंदे उतारकर वह बांसी पीएचसी ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद तहसीलदार मजिस्ट्रेट आरबी राम, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवीदयाल, एसएसआई आरके यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
शनिवार की सुबह पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बांसी कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर विवाहिता के पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।