{"_id":"58f79bdb4f1c1b38744732e5","slug":"lutera-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे
siddharthnagar
Updated Wed, 19 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/इटवा।
बाइक की डिकी तोड़कर सामान उड़ाने वाले गिरोह का एक सदस्य बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। 23 मार्च को ढेबरुआ में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद से वह फरार था। करहियां पुल के पास से इटवा पुलिस को सफलता मिली। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र में लगातार बढ़ती बाइक की डिकी तोड़कर लूट व छिनैती से परेशान पुलिस गैंग को पकड़ने में जुटी थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर एसओ रणधीर मिश्र, एसआई ओमप्रकाश यादव, सिपाही सत्यनाम और अंगद सिंह के साथ करहियां पुल के पास पहुंच गए। पुल के पास दिखे संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुल के नीचे छलांग लगा दी। पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमरनाथ पुत्र मंगू निवासी पुरैनिया, पडैनिया थाना धानेपुर, जिला गोंडा बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने स्वीकार किया है कि 23 मार्च को ढेबरुआ निवासी मंगरू की बाइक की डिकी से 32,000 हजार रुपये गायब करने की घटना में वह शामिल था। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि गैंग का एक सदस्य पहले ही पकड़ा जा चुका है। दूसरे को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दो अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
स्थान बदलकर देते थे लूट को अंजाम
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश कई जनपदों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। यह लोग स्थान बदलकर पास के सभी जिलों में लूट को अंजाम देते हैं। वारदात के बाद कुछ दिनों के लिए ठिकाना बदल देते हैं।