फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kiosk theft lock breaking stuff

गुमटी का ताला तोड़ सामान चोरी

Sun, 17 Jul 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Jul 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Kiosk theft lock breaking stuff
अलीगढ़वा में चोरी के बाद बिख्‍ारा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भारतीय सीमा के अंतिम छोर से शनिवार रात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर हजारों का सामान गायब कर दिया। घटना कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बे मेें उस स्थान पर हुई, जहां 24 घंटे सुरक्षा बलों की निगाह जमी रहती है। पीड़ित ने पुलिस को घटना की लिखित सूचना दे दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

अलीगढ़वा कस्बे में भारत-नेपाल सीमा के नो मैंस लैंड के पास सतीश कुमार गुमटी में किराने व जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। शनिवार की रात वह रोजाना की तरह गुमटी में ताला लगाकर घर चला गया। इस बीच रात में चोरों ने ताला तोड़कर नगदी सहित अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित के मुताबिक करीब 50 हजार के सामान चोरी हुए हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर उसने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बताते हैं कि मामले में सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया, मगर सुलह-समझौते से मामला निपटाने पर जोर रहा। बता दें कि घटना स्थल पर रोजाना पुलिस के कोबरा जवानों की ड्यूटी लगती है। एसएसबी का पोस्ट भी यहीं है। इसके बावजूद चोरी की घटना से लोग भयभीत हैं। पिछले दो माह के दौरान कस्बे में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे जहां व्यापारी वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा है, वहीं चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed