{"_id":"e44110e64f3714f9b9e1a10d206e3142","slug":"kidneped-teenager-raped-five-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत किशोरी से पांच माह तक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत किशोरी से पांच माह तक दुष्कर्म
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 26 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। किशोरी का अपहरण कर पांच माह तक दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 24 जून की रात घर से अचानक गायब हो गई थी। अपहर्ताओं के चंगुल से निकलकर गुरुवार शाम घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। शुक्रवार को बांसी कोतवाली पहुंच कर उसने पुलिस को पूरा वाकया बताया।
किशोरी के मुताबिक घटना की रात उसे गांव निवासी दो युवक एक गाड़ी में ले गए थे। इसके बाद उसे इटवा के एक गांव में बंधक बनाकर रखा गया। इस बीच एक युवक उसके साथ दुराचार करता रहा। कुछ दिन पहले वह भाग निकली और पास के एक गांव में पहुंची।
ग्रामीणों की मदद से वह घर पहुंची। बयान के बाद कोतवाली पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज कराया।
कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों द्वारा भगा ले जाने का मुकदमा पूर्व में दर्ज था। अब बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बलात्कार व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा तरमीम कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।