फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police issued a challan based on a false report of money being snatched.

Kaushambi News: पैसे छीनने की झूठी सूचना पर पुलिस ने किया चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Police issued a challan based on a false report of money being snatched.
कसेंदा गांव स्थित शराब के ठेके के समीप शनिवार देर शाम चाट की दुकान पर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को पैसे छीनने की सूचना दी। जांच में सूचना झूठी पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को चालान कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट कोतवाली के भीखपुर मेंडवारा गांव निवासी रविशंकर गुप्ता कसेंदा गांव में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। वह ठेले पर चाट-फुल्की बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। रविशंकर के मुताबिक शनिवार देर शाम भीखपुर मेंडवारा गांव निवासी राहुल सरोज चाट खाने पहुंचा था। चाट खाने के बाद किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर दोनों ने पुलिस को पैसे छीनने की सूचना दी। कोतवाली प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि झूठी सूचना देने के मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed