फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   infront of train an women

ट्रेन के सामने कूदी युवती, हाथ कटा

Sun, 01 May 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो , सिद्धार्थनगर Updated Sun, 01 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
infront of train an women
सुपर स्पेशल ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सिद्धार्थनगर में घरवालों से नाराज युवती ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर युवती के चाचा को बुलाकर शिनाख्त कराई। युवती का नाम सदर थाना क्षेत्र के ग्राम रेहरा निवासी सुप्रिया (20) बताया जा रहा है। घटना क्षेत्र के कृष्णानगर वार्ड के पास मानवरहित रेलवे क्रासिंग व शनिवार की सुबह करीब नौ बजे की है। युवती का हाथ कट गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती सबेरे से ही घटनास्थल के पास घूम रही थी। रेलवे लाइन के दक्षिण में बने अंबेडकर पार्क में भी कुछ देर रही। उस समय पार्क में वार्ड के कुछ बच्चे खेल रहे थे। ट्रेन का हार्न सुनकर युवती धीरे-धीरे रेलवे लाइन की ओर बढ़ी। जैसे ही इंजन पास आया, युवती ने छलांग लगा दी।
विज्ञापन

काऊ कैचर में फंसने के कारण युवती पूर्ण रूप से कटने से बच गई। घटना को देखते ही बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वार्ड के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोबरा टीम ने युवती को अस्पताल पहुंचाने के साथ शिनाख्त करने के लिए परिजनों को बुलाया। इस संबंध में एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि परिजनों को सूचित करके युवती की शिनाख्त करा ली गई है। इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed