फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If there was no dowry given at divorced husband Watsap

दहेज न मिला तो पति ने वाट्सएप पर दिया तलाक

Sat, 20 Aug 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
If there was no dowry given at divorced husband Watsap
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो सऊदी में बैठे पति ने वाट्सएप से पत्नी को तलाक दे दिया है। पति का यह वाट्सएप संदेश पढ़ पत्नी हैरान और परेशान है। विकलांग बच्ची को लेकर वह न्याय की आस में दर-दर भटक रही है। वाट्सएप के जरिए इस अनोखे तलाक की मान्यता को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु भी असमंजस में हैं। उनका कहना है कि तलाक लिखित रूप में दिया जा सकता है, लेकिन इसके लिए तीन चरणों की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी तस्लीम का निकाह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उच्च शिक्षित युवक से पांच वर्ष पूर्व हुआ था। युवती का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दहेज देने के बाद भी ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। उससे दहेज में और रकम की मांग की जा रही थी। इसे लेकर उसने पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच एक बेटी भी हुई, जो हाथ और पैर से विकलांग है। करीब दो वर्ष पूर्व पति पासपोर्ट बनवाकर दुबई चला गया।
विज्ञापन

वह दिल्ली में बच्ची का इलाज करा रही थी, इसी बीच एक सप्ताह पूर्व उसके मोबाइल पर पति ने वाट्सएप पर तलाक का मैसेज किया। इससे पढ़ने के बाद वह सिद्धार्थनगर लौट कर न्याय की आस में भटक रही है। पीड़िता ने पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में एएसपी मंशाराम गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी पड़ताल कर समुचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, वाट्सएप पर तलाक दिए जाने के मामले में सदर मस्जिद के हाफिज अब्दुल्ला का कहना है कि लिखित रूप से भी तलाक दिया जा सकता है, मगर इस प्रक्रिया को तीन बार में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed