{"_id":"5772af224f1c1ba32c79b240","slug":"flown-24-thousand-from-the-account-password-hack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासवर्ड हैक कर खाते से उड़ाए 24 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पासवर्ड हैक कर खाते से उड़ाए 24 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
क्रेन के आगे लेटी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। एटीएम कार्ड का नंबर और पासवर्ड हैक कर जालसाजों ने एक युवक को करीब 24 हजार रुपये का चूना लगा दिया है। उसके एकाउंट से यह पैसा ट्रांसफर कर रेलवे के टिकट बनाए गए हैं। मोबाइल फोन पर मैसेज आने के बाद युवक के होश उड़ गए हैं। युवक की शिकायत के बाद बैंक प्रबंधन ने खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
उसका बाजार थाना क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी आशीष पांडेय का खाता पीएनबी की नौगढ़ शाखा में है। आशीष के मुताबिक 26 जून को अपराह्न 2.35 बजे उसके मोबाइल फोन पर खाते से 20731 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। कुछ ही घंटे बाद रात करीब साढ़े 9 बजे फिर 3449 रुपये निकाले जाने की सूचना आई।
रविवार की छुट्टी होने के कारण तत्काल इसकी शिकायत बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर दर्ज कराई। सोमवार को बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक को घटना की सूचना दी। पड़ताल हुई तो पता चला कि यह पैसा आईआरसीटीसी के खाते में ट्रांसफर हुआ है।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक हिमांशु कुमार के मुताबिक आशीष के खाते से दो बार में कुल 24181 रुपये के रेलवे टिकट बनाए गए हैं। शिकायत मिलते ही खाते से लेन-देन रोक दिया गया है। उधर, सदर सीओ अकमल खां का कहना था कि शिकायत मिली है। छानबीन कराई जा रही है।