फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five days after the young woman did not clue

पांच दिन बाद भी युवती का नहीं मिला सुराग

Thu, 09 Jun 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Five days after the young woman did not clue
घर के बाहर उदास बैठे मधुरा कांड में गायब युवक के परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार। मथुरा के जवाहर बाग कांड में  महेश जायसवाल की मौत के बाद थाना क्षेत्र स्थित गायघाट गांव में सदमे का माहौल है। मृतक महेश के साथ गई उसकी  पत्नी सुनीता व एक अन्य ग्रामीण बुधिराम साहनी की कोई सूचना अब तक न मिलने से उनके घर वाले बेहद परेशान हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों की कोई सूचना अब तक नहीं मिल पाई है। परिजन स्थानीय  पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मथुरा प्रशासन से भी संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। अनहोनी की आशंका में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सत्संग में हिस्सा लेने 23 मई को गायघाट से  मथुरा गए महेश के मौत की सूचना पांच जून से पहले उसके घरवालों को नहीं थी। मीडिया में खबर आने के बाद जब जवाहर बाग कांड में महेश के मौत की पुष्टि हुई तो लोगों को उसके साथ गई पत्नी सुनीता व एक अन्य ग्रामीण बुधिराम की चिंता सताने लगी। मथुरा पहंचे महेश के रिश्तेदारों को उसकी लाश मिली लेकिन लाख खोजबीन के बाद भी पत्नी सुनीता का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

साथ गए बुधिराम का भी पता लगाने की अब तक की जा रही सारी कोशिशें नाकाम ही साबित हो रही है। मृतक महेश के भाई राम नरेश ने बताया कि मथुरा में सुनीता को तलाशने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके लिए वहां के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस व जेल अधिकारियों के भी चक्कर लगाए लेकिन सुनीता का कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। वहीं लापता चल रहे बुधिराम के  लड़के जगदीश व सुरेश ने बताया कि वह इस मामले में कहां जाएं और किससे मदद मांगे, समझ नहीं आ रहा है। मथुरा में भी उनका पता नहीं चल रहा है। थक हार कर लोगों को उसका बाजार थाने का ही सहारा रह गया और वे वहीं के चक्कर लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed