फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   five arrested with fake currency

जाली नोट के साथ पांच गिरफ्तार

Sat, 23 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूूराे सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
five arrested with fake currency
नकली नोट - फोटो : Self
पाकिस्तान में छपे जाली नोट लाकर सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज जिलों में खपाने वाले अंतर्राष्ट्रीय रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के लीडर और उसके चार साथियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से एक हजार और पांच सौ के कुल 159 नकली नोट भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


भारत में ये नोट नेपाल के रास्ते पहुंचते थे। इस बार भी तस्कर नेपाल से नोट लाकर जिले में सौदेबाजी की फिराक में थे। जिला पुलिस की सूचना पर पहुंची एटीएस ने भी जाली नोट के तस्करों से पूछताछ की है। 
विज्ञापन


स्पेशल ब्रांच टीम को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। पुलिस आफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि जिले के बैंकों में नकली नोट पहुंचने का मामला सामने आने के बाद थाना सिद्धार्थनगर, भवानीगंज और स्वॉट की संयुक्त टीम को छानबीन में लगाया गया था। पड़ताल के दौरान टीम को अहम सुराग मिले। इस बीच बर्डपुर रोड स्थित महदेइया गांव के पास नकली नोटों की डील होने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके से पहुंचकर गैंग लीडर व उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 1 हजार के 41 और पांच सौ के 118 जाली नोट बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तस्कर में कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के गनवरिया गांव निवासी महफूज अहमद, चिल्हिया थाना के सिसहनिया के मो.रईश अहमद, मोतीपुर निवासी मुश्ताक अहमद, बर्डपुर नंबर 13 के श्याम सुंदर यादव, मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के पिपरी पठानडीह निवासी महमूद शामिल हैं। तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह नोट पाकिस्तान में छपते हैं। वहां से बांग्लादेश के रास्ते बंगाल, बिहार होते हुए नेपाल पहुंचता है।

पाल के वीरगंज से वह नोट लाकर सीमावर्ती जिलों में खपाते थे। उन्हें नकली नोट भारतीय मुद्रा के आधे दाम पर हासिल होता था। 

एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना केंद्र सरकार को भेज दी गई है।  एटीएस की टीम ने जिले में आकर तस्करों से पूछताछ की है। स्पेशल ब्रांच टीम को भी अवगत कराया जा रहा है।


पुलिस टीम में ये रहे शामिल ः जाली नोट के तस्करों को दबोचने वाली पुलिस टीम में सिद्धार्थनगर थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र, भवानीगंज एसओ गिरिजेश उपाध्याय, स्वाट टीम के मुख्य आरक्षी रामसमुझ प्रभाकर, मुबारक खां, दिनेश राय, देवेंद्र यादव, दिनेश यादव, आशुतोष तिवारी, रमेश यादव, गौरव सिंह, सर्विलांस सेल के देवेश यादव, राकेश कन्नौजिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed