फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fire in clothe shop

कपड़े की दुकान में आग से लाखों का सामान जला

Wed, 18 Jan 2017 11:22 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
fire in clothe shop
आग - फोटो : SELF
डुमरियागंज। नगर के मंदिर चौराहा स्थित कांप्लेक्स के प्रथम तल पर कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात आग लग गई। तेज धुंआ उठता देख लोगों को इसकी भनक लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने अथक कोशिशों से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। शार्ट-सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित के मुताबिक करीब छह लाख की क्षति हुई है। 
विज्ञापन

मंदिर चौराहे पर निर्मित कामरान कांप्लेक्स के प्रथम तल पर सुहेलवा गांव निवासी शिवकुमार उर्फ बबलू दुबे के रेडिमेड कपड़ों की थोक दुकान है। मंगलवार की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर अपने गांव चला गया। रात करीब 12 बजे दुकान से तेज धुंआ निकलने पर लोगों ने इसकी सूचना शिवकुमार को दी। 
विज्ञापन

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जैसे-तैसे शटर खोलकर आग बुझाने की कोशिश करने लगी। दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक आग से दुकान में रखा जैकेट, शर्ट-पैंट सहित पूरा फर्नीचर जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित शिवकुमार ने बताया कि अगलगी से करीब 6 लाख का नुकसान हुआ है। वह कर्ज लेकर दुकान का हाल ही में सामान खरीदकर लाया था, लेकिन आग ने उसका सब कुछ छीन लिया। घटना की जानकारी मिलने पर अशोक कुमार सिंह, रियाज खान, मंटू, हमीद, रमेश सोनी आदि ने पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम अरुण कुमार राय ने बताया कि अभी तक उन्हें इस घटना से संबंधित कोई लिखित पत्र नहीं मिला है। फायर ब्रिगेड से आग लगने का कारण और  रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed