फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eleven arrested including gambling Ketle accountant

जुआ खेतले लेखपाल सहित ग्यारह गिरफ्तार

Sun, 21 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ चौकी पुलिस ने जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। छापामारी में एक लेखपाल सहित 11 व्यक्ति पुलिस के हाथ लगे। लेखपाल तहसील शोहरतगढ़ में तैनात हैं। फड़ से पुलिस ने 6 हजार 710 रुपये बरामद किया।
विज्ञापन


घटना रविवार दिन में करीब 11.30 बजे की है। पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों को जेल भेज दिया है।चौकी इंचार्ज पुरानी नौगढ़ विजय दुबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि धर्मशाला के पास स्थित मंदिर के पीछे मैदान में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोबरा प्रथम व द्वितीय को साथ में लेकर मौके पर छापामारी किया। खुले मैदान में जुआरी जुआ खेलने में मशगूल रहे। पुलिस ने ग्यारह को मौके से गिरफ्तार किया है। मौके पर फड़ से 5280 रुपये व जामा तलाशी लेने पर 1430 रुपये बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान पूछने पर एक व्यक्ति ने बताया कि वह तहसील शोहरतगढ़ में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। छापामारी टीम में हमराही धीरेंद्र यादव, कोबरा प्रथम के चंद्रभूषण, सत्यप्रकाश व कोबरा द्वितीय के संजय सिंह व जोखन प्रसाद शामिल रहे। इस संबंध में एसडीएम शोहरतगढ़ सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि ईश्वरचंद्र नामक लेखपाल तहसील क्षेत्र में कार्यरत है। अगर जुआ खेलते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed