फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Drindgi the retarded child

मंद बुद्धि बालिका से दरिंदगी

Fri, 03 Jun 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Drindgi the retarded child
प्रतीकात्मक तस्वीर
विकृत मानसिकता के एक युवक की करतूत से शुक्रवार को मानवता शर्मसार हो गई। युवक ने अर्द्ध विक्षिप्त नौ वर्षीय नाबालिग बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया। रोती-बिलखती बालिका घर पहुंची तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बुद्धि
विज्ञापन

इस शर्मनाक घटना को लेकर लोगों में रोष है। मामला इटवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक व्यक्ति की नौ वर्षीय बालिका मानसिक रूप से कमजोर है। वह गांव में ही घूमती रहती है। गुरुवार की देर शाम भी गांव में अकेले घूम रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान एक युवक उसे बहला-फुसला कर कहीं सुनसान जगह ले गया और फिर दुराचार किया। रोती-बिलखती बालिका ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी बनी हुई है। इस संबंध में इटवा थानाध्यक्ष संजय पांडेय का कहना था कि आरोपी युवक मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed