{"_id":"57cef93f4f1c1b255631819b","slug":"devi-commented-on-social-media-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर देवी पर टिप्पणी की, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर देवी पर टिप्पणी की, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 06 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सऐप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर मां दुर्गा के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आईटी एक्ट की धाराओं के तहत उसे जेल भेज दिया गया है। पकड़ा गया आरोपी जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपुर गांव का निवासी है। नगर के दो लोगों ने सोमवार को सदर थाने में तहरीर देकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।
नगर से सटे भीमापार गांव निवासी अभय कुमार सिंह व संतोष कुमार मिश्र ने सदर थाने में तहरीर दी थी कि वाट्सएप पर एक ग्रुप से जुड़े हैं। इस ग्रुप में कई बार धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की जाती है। बार-बार समझाने के बावजूद यह क्रम नहीं थम रहा। चार सितंबर की शाम सात बजे ग्रुप में एक पोस्ट कर मां दुर्गा के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सदर पुलिस ने वाट्सएप नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया। लोकेशन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार गांव निवासी सोनू उर्फ शैलेष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सदर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।