{"_id":"5a145ae04f1c1b59678bd472","slug":"death-sentence-of-prisoner-in-district-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
prisoner
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नारकोटिक्स के मामले में जिला कारागार में सजा काट रहे कैदी की मंगलवार को मौत हो गई। सुबह तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के इटवा रोड निवासी देवनारायण गुप्ता के खिलाफ मिश्रौलिया थाने में एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत मामले में कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए वर्ष 2009 में 12 वर्ष की सजा सुनाई थी। देवनारायण जिला कारागार में बंद था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल ले जाया गया। करीब पौन घंटे तक चले उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक कैदी को सांस फूलने व तेज पेट दर्द से जुड़ी शिकायत थी। इस संबंध में जेलर बीके गौतम ने बताया सुबह कैदी की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ समय उसका इलाज भी चला था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।