फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body found of a man

युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका

Tue, 21 Feb 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Updated Tue, 21 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dead body found of a man
विनोद की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
ढेबरूआ थाना क्षेत्र के भुतहिया गांव के पास मंगलवार की सुबह संदिग्ध हाल में एक युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान औदही कलां निवासी विनोद कुमार (35) के रूप में हुई। वह सोमवार को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


मटियार उर्फ भुतहवा गांव स्थित मोबाइल टॉवर के पास मंगलवार की सुबह सैर पर निकले लोगों की नजर सड़क किनारे गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी। पास में उनकी बाइक भी गिरी हुई थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो शव की पहचान औदही कलां निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी दुर्गावती भी पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि विनोद सोमवार की शाम कठेला में एक परिचित के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उसके बाद से घर नहीं लौटे। दुर्गावती ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। ढेबरूआ एसओ आरके गौतम के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल का बारिकी से मुआयना किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शरीर पर नहीं थे चोट के निशान, मोबाइल फोन गायब
औदही कलां निवासी विनोद कुमार की मौत संदेह के घेरे में है। जिस खेत में उनकी लाश पड़ी थी, वहीं पीठ के नीचे बेल्ट भी मिला है। कमर में बंधा बेल्ट बाहर कैसे निकला, इसे लेकर लोगों में चर्चाएं होती रहीं। मृतक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। बाइक सड़क से लगभग दो फीट नीचे गिरने के बाद भी पूरी तरह सुरक्षित थी। मृतक का मोबाइल फोन भी गायब था। पत्नी दुर्गावती के मुताबिक चार दिन पहले रात में घर आते वक्त औदही कलां मोड़ पर तीन-चार की संख्या में लोगों ने उनके ऊपर हमले का भी प्रयास किया था, जिससे वह सुरक्षित बच निकले थे। तब से वह रोज हत्या होने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकलौते कमाऊ सदस्य थे विनोद
विनोद कुमार परिवार के एकलौते कमाऊ सदस्य थे। वह डीजे की बुकिंग का काम करते थे। उनके पिता रामकिशोर की औदही स्थित नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद से सेवानिवृत्ति के बाद मौत हो गई थी। घर में विनोद की पत्नी दुर्गावती के अलावा तीन पुत्रियां क्रमश: खुशबू (8), खुशी (5), रागिनी (डेढ़ वर्ष) हैं। विनोद की मौत से पूरा परिवार बिखर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed