{"_id":"5873c75e4f1c1be165ba8be2","slug":"charged-with-vehicle-theft-arrested-three-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाइक के साथ वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बाइक के साथ वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
थाना इटवा में पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। चोरी की तीन बाइक, जिंस पैंट, जैकेट सहित अन्य सामानों के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इटवा पुलिस को यह सफलता रविवार देर शाम डुमरियागंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान मिली। चोरी के वाहनों के साथ आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। बरामद माल को जब्त करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
स्थानीय थाने में सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी अशोक कुमार ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसओ रणधीर मिश्र हमराहियों के साथ चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सलीम हाजी के खेत में दबिश डालकर चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की तीन बाइक, इटवा स्थित दुकान से चोरी हुए जिंस पैंट, जैकेट, देसी पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मकरध्वज तिवारी उर्फ मटरू निवासी जूड़ीकुइयां थाना त्रिलोकपुर बताया।
एएसपी ने बताया कि बरामद बाइक सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में पंजीकृत हैं, जबकि कपड़े इटवा के एक गारमेंट्स की दुकान से गायब हुए थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई रामेश्वर यादव, पारस नाथ यादव, ददन राय, कांस्टेबल रामेश्वर यादव, रवींद्र्र दुबे और आनंद सिंह शामिल रहे।