{"_id":"580111274f1c1bf62d28f8a8","slug":"broken-door-latch-cash-jewelry-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे की कुंडी तोड़ नकदी, जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजे की कुंडी तोड़ नकदी, जेवरात चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव में गुरुवार की रात चोर एक घर के दरवाजे पर लगी कुंडी को तोड़कर घर में दाखिल हो गए। चोर घर में रखे नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए। पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर हुई इस घटना से लोगों में भय बना हुआ है।
क्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी रामनरेश यादव सउदी में रहकर काम करते हैं। उनकी पत्नी शकुंतला चार बच्चों के साथ गांव में रहती है। उनके पास दो मकान हैं। आबादी कम होने से वह चौराहा स्थित मकान में सोने के लिए चली जाती हैं। दिन भर दूसरे घर पर रहती हैं। गुरुवार की रात वह सोने के लिए चली गई थी। इसी बीच देर रात चोर घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुस गए और बैग व बक्सा के ताला तोड़कर सोने की माला माला, अंगूठी, झुमका सहित अन्य आभूषण व बैग में रखा 15000 नकदी लेकर फरार हो गए।
सुबह घर पहुंचने के बाद दरवाजा टूटा मिला। उन्होंने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है। बिजौरा चौकी प्रभारी कमला चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि रात गश्त रोजाना रात में होती है। चोरों की तलाश की जाएगी।