{"_id":"5869322f4f1c1bd606eec7bd","slug":"bike-riders-miscreants-shot-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने बदमाशों ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने बदमाशों ने युवक को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
shot dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के घरुआर गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने सपा नेता के भाई को गोली मार दी। गोली उसके बांए कंधे पर लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तुलसीपुर की ओर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
घरुआर गांव निवासी सपा नेता व पूर्व उप ब्लाक प्रमुख मोतीलाल यादव का भाई शिवपूजन (35) शनिवार को किसी काम से बढ़नी गया था। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। गांव के बाहर मोड़ पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रुकने का इशारा किया और फिर गोली चला दी। गोली शिवपूजन के बांए कंधे पर लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा।
गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसे देख बदमाश तुलसीपुर की ओर फरार हो गए। दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। ग्रामीणों ने परिवारवालों को घटना की सूचना देते हुए घायल शिवपूजन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखकर देर रात डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बढ़नी पुलिस चौकी इंचार्ज ओंकार सहाय ने बताया कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही पुलिस उन तक पहुंच जाएगी।