फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider dies by truck

ट्रक से दबकर बाइक सवार की मौत

Sun, 24 Dec 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies by truck
परवेज चौधरी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
बढ़नी। बेंवा-ढेबरुआ मार्ग पर बिगौवा गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद औदही कलां गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रक लावारिस हाल में मिली। चालक गायब था। ढेबरुआ पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ढेबरुआ थाना अंतर्गत नजरगढ़वा निवासी परवेज चौधरी (19) रविवार सुबह मोबाइल रिचार्ज कराने पकड़िहवा चौराहे पर गया था। वापस लौटते समय बिगौवा नाले के पास इटवा से ढेबरुआ की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे परवेज को रौंदते हुए ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। हादसे में परवेज के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने ट्रक को पकड़ना चाहा, लेकिन चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ट्रक की खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद औदही कलां गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रक खड़ी मिली, चालक गायब था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed