फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike rider dies after collision with the bridge fell into the canal

पुल से टकराकर नहर में गिरे बाइक सवार की मौत

Thu, 23 Jun 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with the bridge fell into the canal
बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर का अगला हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव के समीप नहर के पुल के पास लावारिस हाल में दुर्घटनाग्रस्त बाइक व नहर में उतराती हुई लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन के बाद मृतक की पहचान बलरामपुर जिले के रसूलाबाद निवासी संत कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

डुमरियागंज-भड़रिया मार्ग पर बिथरिया गांव के पास नहर पर बने पुल के पास स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक देखी तो वे पुल के करीब गए। बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोगों ने पुल के नीचे देखा तो पानी में एक शख्स की लाश उतराई हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। उसके पास मौजूद कागजों के आधार पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि उसका नाम संत कुमार (63) है और वह बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र स्थित रसूलाबाद गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होने पर घरवाले भी थाने पर आए और लाश की शिनाख्त की। घटनास्थल को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले बाइक अनियंत्रित होकर नहर के पुल से टकराई होगी और फिर स्पीड अधिक होने से बाइक सवार नहर के गहरे पानी में चला गया होगा।
इस संबंध में एसओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है और बाइक को कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही तय हो पाएगा कि मौत पानी में डूबने से हुई या हादसे में चोट लगने से।
इटवा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे में गुरुवार शाम मिनी बस की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना पुलिस चौकी के पास की है। हादसे के बाद बस चालक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। ग्राम गौरा बड़हरी निवासी 60 वर्षीय मंजूर अहमद गुरुवार को बिस्कोहर कस्बे में खरीदारी के लिए गया था।
पुलिस चौकी के समीप पहुंचकर सड़क की पटरी पर खड़ा हुआ, तभी इटवा की तरफ से जा रही तेज रफ्तार मिनी बस ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे के बाद बस पास स्थित गिट्टी-मोरंग की दुकान पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में टकरा गई। बुजुर्ग भी बस में फंसा रहा।

इस टक्कर में जहां मंजूर अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर मुकेश राय ने कहा कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed