फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike collides with mule, death of advocates

खच्चर से टकराई बाइक, पैरोकार की मौत

Mon, 23 Oct 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Oct 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with mule, death of advocates
accident - फोटो : अमर उजाला
भनवापुर। बांसी-इटवा मार्ग पर गोल्हौरा चौराहे के पास खच्चर से बाइक टकराने से जख्मी त्रिलोकपुर थाने के पैरोकार की सोमवार की सुबह मौत हो गई। हादसे में वह गंभीर रुप से जख्मी हुआ था, बस्ती जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में शोक छा गया। बस्ती से ही अफसरों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।  
विज्ञापन

देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी नागेंद्र सिंह (47) जिले के त्रिलोकपुर थाने में पैरोकार के रुप में तैनात थे। रोज की तरह रविवार को वह मुख्यालय पर डाक का आदान-प्रदान कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि गोल्हौरा चौराहे के समीप पहुंचे थे कि अचानक बाइक के आगे खच्चर आ गया। असंतुलित बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने इटवा सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत  गंभीर देख डॉक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही त्रिलोकपुर थाने में शोक की लहर दौड़ पड़ी। शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल बस्ती में एसओ त्रिलोकपुर अरविंद मिश्र की देखरेख में हुआ। मृतक नागेंद्र सिंह को नम आंखों से डीआईजी बस्ती राकेश चंद्र शाहू व एसपी बस्ती संकल्प शर्मा व एएसपी नरेंद्र बहादुर ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मृतक के पुत्र रंजीत सिंह को शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed