{"_id":"591b312c4f1c1be929f2385a","slug":"after-changing-atm-card-withdrawl-77-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदलकर खाते से निकाले 77 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदलकर खाते से निकाले 77 हजार
siddharthnagar
Updated Tue, 16 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।
एटीएम से कैश निकालने गए खाताधारक का एटीएम बदलकर जालसाज ने 77 हजार रुपये का चूना लगा दिया। खाते से पांच बार में निकाली गई धनराशि की जानकारी मोबाइल फोन पर आए मैसेज से हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
बांसी क्षेत्र के देवरी गांव निवासी सैयद हफीजुर्रहमान डुमरियागंज के एक मदरसे में शिक्षक हैं। 22 मार्च को उन्होंने एक छात्र को अपना एटीएम कार्ड देकर तीन हजार रुपये निकालने के लिए भेजा। वहां से लौटकर छात्र ने बताया कि वह अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के एटीएम से पैसा निकाल रहा था। एक दो बार प्रयास करने के बाद पैसा नहीं निकला तो पीछे खड़े एक अपरिचित व्यक्ति ने मदद की बात कहकर एटीएम ले लिया और खाते से तीन हजार रुपये निकालकर छात्र को दे दिया। पैसा निकालते समय इस व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल दिया था। कुछ ही देर बाद जब मोबाइल फोन पर पांच बार में खाते से 77 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो शिक्षक को इसकी जानकारी हुई। हफीजुर्रहमान ने पुलिस को तहरीर दी। एसपी के निर्देश पर डुमरियागंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसओ राधेश्याम राय के मुताबिक केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।