फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   action against encroachment

सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटा

Wed, 19 Apr 2017 10:50 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 19 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। सरकारी जमीनों और भवन पर अर्से से अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों के विरुद्ध अभियान चलाकर कब्जा मुक्त कराने के फरमान का असर दिखने लगा है। एसडीएम अरुण कुमार राय की अगुवाई में बुधवार को प्रशासनिक अमले ने उप निबंधक कार्यालय से सटे स्थित पुरानी तहसील के आवासीय भवन पर कब्जा जमाए लोगों को बेदखल करते हुए उनका सामान मकान से बाहर निकलवा दिया। भविष्य में सरकारी भवन पर दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


बैदौलागढ़ निवासी समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव ने एसडीएम डुमरियागंज को दो दिन पहले प्रार्थना पत्र देते हुए सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। एसडीएम अरुण कुमार राय के नेतृत्व में तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार वाचस्यपति सिंह, हल्का लेखपाल अर्जुन गुप्ता, एसआई रामअशोक यादव की टीम दोपहर 12 बजे मौके पर पहुंची। आवासीय भवन में कब्जा जमाए जितेंद्र यादव, राम लौटन, बाबूराम, जनार्दन पांडेय के घरेलू उपयोग के सामान सहित फर्नीचर, बिस्तर आदि को भवन से बाहर निकलवा दिया। तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी तहसील के आवासीय बिल्डिंग में चार परिवार के लोग अवैध रूप से रह रहे थे। जिनके खिलाफ कई लोगों ने शिकायत की थी। अल्टीमेटम के बाद भी आवास खाली नहीं हुए इस लिए कार्रवाई करते हुए भविष्य में कब्जा न करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed