फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A smuggler was arrested with 12 kilos of beef

12 किलो गोमांस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Thu, 09 Jun 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
A smuggler was arrested with 12 kilos of beef
तस्करी के ये तरीके देखकर हैरान होंगे आप - फोटो : telegraph.co.uk
डुमरियागंज। डुमरियागंज पुलिस ने गुरुवार को फिर गोमांस बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 किलो गोमांस भी बरामद हुआ है। पकड़े गए व्यक्ति गोवध अधिनियम के तहत जेल भेजते हुए बरामद गोमांस को दफन करा दिया। करीब एक पखवाड़ा पूर्व भी तहसील क्षेत्र में गोमांस बेचने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे डुमरियागंज एसओ गोपालजी यादव को मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति गोवंशीय पशु का वध कर उसके मांस को जबजौआ गांव में खुलेआम बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

निशानदेही के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुजम्मिल पुत्र लियाकत निवासी जबजौआ बताया। पुलिस ने उसके विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की देखरेख में गोमांस को जमीन में दफन कर नष्ट कर दिया। इस संबंध में डुमरियागंज एसओ गोपालजी यादव ने बताया कि कसाई को गोमांस के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है। उसे गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed