{"_id":"5a96efb04f1c1b78028b706b","slug":"91519841200-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बालक समेत पांच जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बालक समेत पांच जख्मी
siddharthnagar
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सांकेतिक फोटो
सिद्धार्थनगर।पिछले 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच वर्षीय बालक समेत तीन लोग जख्मी हो गए। इसमें एक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
मोहाना थाना क्षेत्र में सेमरी गांव निवासी साजन उपाध्याय (18) लोटन कोतवाली क्षेत्र के खिरीड़ीहा निवासी मो. उमर (23) की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां साजन की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना मंगलवार रात की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बाइक सवार हेलमेट पहने हुए थे। बुधवार की दोपहर बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित सकतपुर गांव के पास बेकाबू बाइक ने गांव निवासी अनिल के पांच वर्षीय पुत्र मोनू को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार थी कि मोनू कुछ दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार हो रहा है।