{"_id":"5b4b867d4f1c1b38748b5014","slug":"81531676285-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड जवान के घर में घुसकर बेटी से छेडख़ानी, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड जवान के घर में घुसकर बेटी से छेडख़ानी, विरोध पर पीटा
siddharthnagar
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। इटवा क्षेत्र में होमगार्ड की बेटी से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज इतिश्री कर ली। अब आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं पीड़ित मां तीन बेटियों को लेकर न्याय के लिए भटक रही है। महिला ने रविवार को एएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने कहा है कि वह बहन के साथ 19 जून को घर पर थी। मां मामा के यहां गई थी। वहीं पिता होमगार्ड के जवान हैं वह ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। विरोध पर कपड़े भी फाड़ दिए और बहन के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। देर शाम जब मां घर लौटी तो घटना के बारे मेें बताया। उलहना देने के लिए आरोपी के घर गई तो मां को भी गोलबंद होकर मारा-पीटा गया। इस मामले में जब थाने तो मां व तीन बहनों का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। जबकि मामला छेड़खानी का है। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। गांव छोड़कर जाने का दबाव बनाया जा रहा है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई जाए। मामले को संज्ञान में लेते हुए एएसपी मुन्ना लाल सिंह ने बताया मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।