फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मूर्ति विसर्जन काे गया युवक राप्ती नदी में डूबा,लापता

मूर्ति विसर्जन काे गया युवक राप्ती नदी में डूबा,लापता

Wed, 19 Sep 2018 10:05 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 19 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन काे गया युवक राप्ती नदी में डूबा,लापता
दीपक। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। स्थानीय नगर के मध्य में बहने वाली राप्ती नदी में मंगलवार की देर रात गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 21 वर्षीय युवक डूब गया। घटना के बाद से नदी तट पर अफरा-तफरी का माहौल उतपन्न हो गया। प्रशासन डूबे हुए युवक की तलाश में रात से ही जुटा है पर बुधवार की देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नगर के शंकर नगर वार्ड में मृतक दीपक वर्मा (21) पुत्र उमेश वर्मा उर्फ लल्लु वर्मा ने गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। मंगलवार की शाम 7 बजे स्थापना स्थल से विसर्जन के लिए नाचते गाते वह प्रतिमा लेकर निकला। नगर के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए रात दो बजे विसर्जन जुलूस राप्ती तट पर पहुंचा। वह अपनी प्रतिमा को सकुशल विसर्जित कर वापस आ रहा था कि इतने में नगर में स्थापित एक और गणेश प्रतिमा घाट पर पहुंच गई। इस प्रतिमा के लोग दीपक से इसका भी विसर्जन कराने की जिद्द करने लगे। वह पांच- छह लोगों के साथ प्रतिमा को लेकर नदी में जाने लगा। बताया जाता है कि वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख हड़बड़ाहट में साथ गए तीन लोग और भी डूबने लगे जिन्हें किसी तरह से लोगों ने बचा लिया। पर दीपक लापता हो गया। घटना के बाद राप्ती तट पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। उसके साथियों की चित्कार रात के अंधेरे को चीरती हुईं आबादी तक पहुंच गई। भारी संख्या में लोग घाट पर पहुंच गए। प्रशासन स्थानीय गोता खोरों के जरिए रात भर तलाश किया। सुबह होने पर 26 वाहिनी पीएसी की मदद ली। स्टीमर के साथ सुबह 11 बजे पहुंचे पीएसी जवानों द्वारा लापता युवक की तलाश की जा रही है। इस दौरान मौके पर एएसपी मुन्ना लाल सिंह, एसडीएम, एसओ जोगिया, एसओ बांसी, एसओ खेसरहा, एसओ पथरा व एसओ गोल्हौरा की पुलिस के साथ तहसीलदार बीरेंद्र कुमार गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इद्रीस पटवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश
बांसी। दीपक के लापता होने से नपा की व्यवस्था से काफी आक्रोशित दिखाई पड़ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नपा को मालूम है कि नगर में 9 गणेश प्रतिमाओं की स्थापना होती है और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिमाएं यहां विसर्जन के लिए आती हैं। बावजूद नपा ने बैरिकेटिंग व प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं कराई। घटना के बाद घरों से सर्च लाइट लेकर तलाश करते रहे। यही नहीं रात से लेकर सुबह तक ईओ घटना की सूचना के बाद भी मौके तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed