{"_id":"5b882add42c79246311031aa","slug":"71535650525-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा आठ का छात्र लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कक्षा आठ का छात्र लापता
siddharthnagar
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Wikipedia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के पकड़ी लाला गांव निवासी आनंद प्रकाश यादव (16) पुत्र सर्वजीत यादव 28 अगस्त को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा है। लापता छात्र आनंद की परिजनों ने गांव व आसपास इलाकों में खोजबीन की। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।
दूसरे दिन भी परिजनों ने रिश्तेदारों और मित्रों से पूछताछ की। थकहार कर आनंद प्रकाश यादव के चाचा द्वारिका यादव ने गुरुवार को शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तहरीर में उन्होंने कहा है कि मेरा बड़ा भाई सर्वजीत यादव बाहर रहते हैं। इनका बड़ा इकलौता लड़का आनंद प्रकाश यादव चौधरी सुबाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुढनइयां पकड़ी में कक्षा आठ का छात्र है। 28 अगस्त को सुबह आठ बजे स्कूल ड्रेस पहनकर घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, तभी से वह वापस घर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। एसओ रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्र के लापता होने की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।