फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   70.5 lakh cash found

साढ़े 70 लाख रुपये कैश पकड़ा, जांच के बाद छोड़ा

Wed, 18 Jan 2017 11:19 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
70.5 lakh cash found
कैश बरामद - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। चुनाव में उपहार और नकदी वितरण की आशंकाओं में फ्लाइंग स्क्वॉड ने बुधवार को जिले में साढ़े 70 लाख रुपये की नकदी पकड़ी। अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़े गए कैश को छानबीन के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जांच के दौरान 70 लाख रुपये बैंक का निकला, जबकि 50 हजार रुपये एक गल्ला व्यापारी का था। कागजात उपलब्ध कराने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित फ्लाइंग स्क्वॉड की पंकज दुबे के नेतृत्व वाली टीम उसका राजा पिकेट के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई तो अंदर बक्से में 70 लाख रुपये कैश रखा हुआ था। इसमें 60 लाख रुपये दो-दो हजार के नोट में थे, जबकि 10 लाख सौ के नोट में।
विज्ञापन

कैश के साथ मौजूद लोग खुद को बैंक से जुड़ी प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी होना बताते रुपये बैंक में ले जाने की जानकारी दी। बताया कि नौगढ़ शाखा से यह कैश बांसी क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में पहुंचाया जाना है। हालांकि मौके पर वह कोई कागजात पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने उसे उसका पुलिस को सुपुर्द कर दिया। सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक छानबीन के दौरान यह पैसा बैंक का पाया गया। कागजात पेश करने पर उसे छोड़ दिया गया। उधर, एमपी श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली दूसरी फ्लाइंग स्क्वॉड ने मोहाना-लोटन मार्ग पर ग्राम चनरैया मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बोलेरो से 51,410 रुपये कैश बरामद किया। कैश को लोटन कोतवाली में लाकर छानबीन की गई। बोलेरो सवार संतोष कुमार ने खुद को गल्ला व्यापारी बताते हुए कैश से संबंधित दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। जांच के दौरान एसआई अंजनी कुमार राय, आरक्षी संतोष कुमार, गिरिजेश पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed