{"_id":"5c363480bdec2256994e05ee","slug":"51547056256-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बाइक खाई में गिरी, छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू बाइक खाई में गिरी, छात्र की मौत
Wed, 09 Jan 2019 11:20 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे से पिरैला मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसमें एक की मौत गई। वहीं, दूसरा गंभीर हाल में लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।
बताया जा रहा है कि सूरजभान सिंह यादव (16) पुत्र वासुदेव यादव अपने मित्र राम सिंह (18) पुत्र गोदे यादव के साथ गांव देईपार से रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज रफी नगर चकचई में फीस जमा करने के लिए सिलोखरा की तरफ से आ रहे थे। अभी वह बेगम काजी जलील अब्बासी गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास बने पुल पर पहुंचा ही थे कि उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इस दौरान पीछे बैठा राम सिंह उछलकर दूर जाकर गिरा और सूरजभान मोटरसाइकिल समेत खाई में जा गिरा। मौके पर ही सूरजभान की मौत हो गई। घायल रामसिंह को बेंवा से बस्ती और बस्ती से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि घायल की भी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष हरेंद्र पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी है।