{"_id":"5c0e9fecbdec224146724d9e","slug":"51544462316-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता पक्ष का धौंस दिखाकर एसडीएम से बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सता पक्ष का धौंस दिखाकर एसडीएम से बदसलूकी
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओ की डांट का भी नहीं दिखा असर, बस्ती जिले का बताया जा रहा युवक
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। सत्ता की हनक दिखाकर एक शख्स ने तहसील परिसर में एसडीएम से अभद्रता की। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ और युवक दो दिन बाद मिलने की बात कहकर चला गया। सूत्रों के अनुसार यह शख्स बस्ती जिले का निवासी है।
तहसील परिसर में सोमवार को एसडीएम राजेंद्र प्रसाद और नायब तहसीलदार लालता प्रसाद सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान एक युवक सत्ताधारी दल का झंडा लगा लग्जरी गाड़ी से पहुंचा। उसने नायब तहसीलदार से एक कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा। जब नायब तहसीलदार ने आपत्ति की तो वह मंत्री से बात करवाने की की बात कहने लगा। इस पर नायब तहसीलदार ने एसडीएम से अनुमति लेने को कहा। युवक एसडीएम के पास पहुंचा और कागजात पर हस्ताक्षर करने को कहा। एसडीएम ने तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह के सरकारी कार्य से बाहर जाने की बात कहकर बाद में आकर तहसीलदार का हस्ताक्षर करवाने को कहा। इस पर युवक एसडीएम से तू-तू मैं-मैं करने लगा। यह देखकर अधिवक्ताओं की भीड़ जुट गई। जानकारी पर एसओ डुमरियागंज प्रदीप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने युवक को डांटते हुए कार्रवाई की बात कही। इसका भी युवक पर असर नहीं दिखा और दो दिन बाद आने की बात कहकर लग्जरी गाड़ी में बैठकर चला गया। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि युवक बस्ती जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पेट्रोल पंप से संबंधित किसी कागजात पर तहसीलदार से दस्तखत करवाने आया था। जो सत्ता पक्ष का रौब दिखाते हुए किसी मंत्री से बात करवाने को कह रहा था।