{"_id":"5beda758bdec221e2f5b6af7","slug":"51542301528-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के सटे किराना की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के सटे किराना की दुकान में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के बढ़या चौराहे पर दुकान में हुई चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया। थाना के बढ़या चौराहे पर स्थित एक किराने की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोर नकदी, सहित लगभग 50 हजार रुपये का सामान उठा ले गए। दुकानदार को सुबह मामले की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। बैंक से सटे दुकान में चोरी होने से लोगों में डर बना हुआ है।
क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी दिनेश कुमार बढ़या चौराहे पर पिछले दस वर्षों से किराने की दुकान चलाता है। रोज की तरह अपनी दुकान बुधवार देर शाम बंद कर गांव भगवतपुर चला गया था। देर रात चोर दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान के काउंटर में रखा नकदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। गुरुवार सुबह जब दिनेश का बेटा उमेश दुकान पर आया और तो देखा कि काउंटर खुला और पीछे खिड़की का दरवाजा का पटरा निकला था। इसकी सूचना पिता दिनेश कुमार को दी। रमेश ने दुकान में रखे सामान व रुपये का मिलान किया तो पता चला कि सामान में नमकीन, बिस्किट व पैंतीस हजार रुपये का सिक्का जो काउंटर में रखा था। पीड़ित ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष मनोज मनोज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।